26.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

Holi : Jan Sahayog Sansthan ने बस्तीवासियों संग बांटी होली की खुशियां

- Advertisement -

संस्था ने बच्चों में केक, मिठाई, पिचकारी के अबीर गुलाल बांटा

Young Writer, रंगों का त्यौहार होली वैसे सबके लिए खास है, लेकिन गरीबी और आर्थिक तंगी के कारण आज भी देश का बहुत बड़ा वर्ग होली के उत्साह और उल्लास से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में होली पर्व पर खुद से ज्यादा दूसरों को खुशी देने की जनसहयोग संस्था ने एक नई पहल की। होलिका दहन के पहले शनिवार को संस्था की पूरी टीम भदलपुरा दलित बस्ती पहुंचे। यहां संस्था की सहयोगी खुशी मोदनवाल का जन्मदिन बस्ती के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया।

इसके बाद बच्चों में केक के साथ मिठाईयां, रंग, गुलाल, फुलझड़ी, चाकलेट, पिचकारी, टोपी बांटा गया।  कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि हमें समाज के कमजोर और गरीब वर्ग की खुशियों का भी ख्याल रखना होगा,क्योंकि ये लोग भी समाज का अभिन्न अंग हैं। आज संस्था के माध्यम से चंदौली के कई प्रबुद्ध जनों ने बस्ती के बच्चों की होली को खुशियों से सराबोर करने के लिए अंशदान दिया है। संस्था और समाज ऐसे लोगों का सदैव ऋणी रहेगा जो समय समय पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं।

बताया कि शिक्षा के प्रति गरीब और मजदूर वर्ग को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही गरीब बच्चों को।शिक्षा से जुड़े संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि उनकी शिक्षा में धन की कमी आड़े न आए। इन अवसर पर सचिव प्रियंका गुप्ता, सदस्य प्रेम कुमार मौर्य, दीपक मौर्या, प्रियांशु कुमार, अभय गुप्ता, सहयोगी मंजीत पांडेय, स्वाती सिंह, खुशी मोदनवाल, प्रज्ञानिधि गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights