26.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

Sakaldiha : मतदान केन्द्र को जाने वाली मुख्य मार्ग झील में तब्दील

- Advertisement -

Young Writer, सकलडीहा। मतदान केन्द्र से बूथ तक बिजली पानी, छाया की व्यवस्था कराने को लेकर लगातार प्रशासन की ओर से कवायद किया जा रहा है। इसके बाद भी सकलडीहा कस्बा के नागेपुर मुख्य मार्ग से होकर मतदान स्थल तक जाने वाली मार्ग पर नाबदान का पानी बीते कई दिनों से बह रहा है। जिसके कारण मुख्य मार्ग झील के रूप में तब्दील हो गया है। इसके बाद भी सचिव से लेकर प्रधान अनजान बने हुए है। जिसे लेकर कस्बावासियों में भारी आक्रोश है। समस्या दूर नहीं होने ग्रामीणों ने एसडीएम को अवगत कराया है।
आगामी एक जून को लोकसभा का चुनाव है। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से संपूर्ण तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है। सकलडीहा कस्बा के इंटर कॉलेज मतदान केन्द्र को जाने वाली मुख्य मार्ग नागेपुर में नाबदान का सड़क पर बीते कई दिनों से बह रहा है। जिसके कारण कस्बा की मुख्य मार्ग झील में तब्दील होगया है। यही नहीं इंटर कॉलेज गेट के सामने बीते कई माह से गंदा नाला का ढक्कन टूटा हुआ है। जिसके कारण आने जाने में काफी समस्या हो रही है। ग्रामीण और कस्बावासियों की शिकायत के बाद भी प्रधान से लेकर सचिव अनजान बने हुए है। सुबह से लेकर शाम तक ग्रामीण नाबदान के पानी से होकर आने जाने के लिये मजबूर है। आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर एसडीएम से मिलकर शिकायत किया है। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बीडीओ को फोन कर त्वरित समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights