0.4 C
New York
Monday, February 3, 2025

Buy now

बाइक-ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में युवक की मौत

- Advertisement -

Young Writer, धानापुर। धानापुर-नगवा मार्ग पर मंगलवार की शाम महम्मदपुर गांव के पास ट्रैक्टर व बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। उक्त युवक अपनी पत्नी का इलाज कराकर घर वापस जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। संयोग अच्छा रहा कि बाइक पर सवार महिला व बच्चा बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताया जाता है कि करंडा थानांतर्गत चोचकपुर निवासी जितेंद्र कन्नौजिया अपनी पत्नी देवी 27 वर्ष और बच्चे के साथ पत्नी का इलाज कराकर मुग़लसराय से घर वापस जा रहा था, तभी महम्मदपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दिया। उक्त दुर्घटना में बाइक चला रहे जितेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं तेज टक्कर से उसकी पत्नी और बच्चे दूर जाकर गिर गये और दोनों बाल-बाल बच गए। पत्नी को मामूली चोट आयी। बताया जाता है कि जितेंद्र विदेश में नौकरी करता है और चार महीने की छुट्टी आया था एक महीने बाद वापस जाना था। पांच साल पूर्व शादी हुई थी जिससे एक लड़का और लड़की है। ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। पुलिस शव का पंचनामा कर अगली कार्यवाही में जुट गई।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights