18 C
Chandauli
Thursday, February 12, 2026

Buy now

भीषण हादसा: एक ही परिवार के तीन भाइयों समेत चार की मौत

- Advertisement -


Young Writer, चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा के पास बुधवार की रात साढ़े 9 बजे के करीब पेड़ से टकराकर अनियंत्रित कार पास स्थित नहर में गिर गई। घटना में कार में सवार एक ही परिवार के तीन भाइयों के साथ चार लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। पुलिस ने सभी शवों को सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मिर्जापुर जिले के शेरवां जमालपुर निवासी सुक्खू यादव, बलिराम प्रजापति, गंगा सागर और विद्यासागर प्रजापति कार से बबुरी से चकिया की ओर जा रहे थे। तभी बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद नहर में पलट गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल ही घटना से बबुरी पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को नगर में गिरी कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले आयी। लेकिन चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी, एएसपी नक्सल समेत अन्य अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना के बाबत जानकारी प्राप्त की। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में एडीशनल एसपी नक्सल सुखराम भारती ने बताया कि कार अनियंत्रित होने से भुगड़कुडा के पास नहर में चली गई। इससे मिर्जापुर जनपद के शेरवां जमालपुर निवासी चार युवकों की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना देने के साथ कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights