16.4 C
Chandauli
Saturday, February 28, 2026

Buy now

अवतार बाइक एजेंसी के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप

- Advertisement -

मुगलसराय चंदौली चकिया व वाराणसी से फायर ब्रिगेड गाडियां मंगाई गई

Young Writer, डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित अवतार हीरो बाइक एजेंसी के दूसरे तल पर बने गोदाम में सोमवार की दोपहर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते देखते ही आग की लपटे बढ़ने लगी और धुएं का गुब्बार आसमान में भर गया। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

सूचना पर दमकल पहुंच कर आग बुझाया। बनारस से भी दमकल की गाड़ियां आई और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित अवतार हीरो बाइक एजेंसी है। दूसरे तल्ले पर सरदार सेट्ठी सिंह मोटर पार्ट्स, आयल ग्रीस, टायर आदि की बिक्री के लिए गोदाम है। अवतार के भाई सेट्ठी सिंह इसका संचालन करते हैं। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग विकराल होती गई। भय से सभी लोग बाहर निकल गए। इसके साथ फायर स्टेशन और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर दमकल पहुंच गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।इसके बाद चंदौली और चकिया से भी दमकल पहुंची। इसके बाद बनारस से भी अग्निशमन पहुंचा और घंटों परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लगा गया। जिसे पुलिस बल हटाने में लगा रहा। आग की भयावहता इतनी थी कि इसकी लपटों को देखकर लोग दहशत में आ गए। आसपास के लोगों में भय का माहौल बना रहा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights