17.3 C
Chandauli
Saturday, February 28, 2026

Buy now

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी समीप रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
दरअसल घटना शुक्रवार की अलसुबह की है, जहां झांसी के समीप नेशनल हाइवे पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई। राजकिशोर सिंह 35 वर्ष व आरुष सिंह 5 वर्ष पिता पुत्र है, जबकि शैलेश पटेल 22 वर्ष साले है जबकि 4 अन्य लोग शारदा 45 वर्ष, राधिका 65 वर्ष, रुचि 16 वर्ष, खुशबू 17 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा चालक व एक महिला बाल बाल बच गई। कार में सवार सभी लोग बिहार के रोहतास जिले के निवासी है। कार चालक दीपक कुमार पटेल ने बताया कि बिहार के रोहतास जिले से कार सवार सभी लोगों को लेकर विंध्याचल देवी दर्शन के लिए जा रहा था, तभी अचानक नींद आ गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ. इस बाबत सदर इंस्पेक्टर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो। सभी को इलाज के वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights