33.4 C
Chandauli
Tuesday, June 3, 2025

Buy now

ककरही व रनिया क्रय केंद्र बंद हुआ तो होगा उग्र आंदोलनः मनोज डब्लू

- Advertisement -

Young Writer, सैयदराजा। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को ककरही क्रय केंद्र को दौरे पर थे। उन्होंने किसानों द्वारा ककरही व रनिया क्रय केंद्र को बंद करने की शिकायत की पड़ताल के लिए मौका मुआयना किया तो इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने क्रय केंद्र से ही जिला विपणन अधिकारी समेत जिलाधिकारी से टेलीफोनिक बातचीत की। कहा कि ककरही व रनिया में संचालित क्रय केंद्र बंद हुआ तो किसानों के धान को सरकारी दफ्तरों में फेंकवाने का काम करूंगा। आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर किसानों को परेशान करना बंद कर दें, अन्यथा इसके परिणाम अत्यंत घातक होंगे।

दरअसल मनोज सिंह डब्लू को सुबह के वक्त कुछ किसानों ने फोन कर ककरही व रनिया क्रय केंद्र का संचालन बुधवार से बंद होने की सूचना दी। गुजारिश किया कि क्रय केंद्रों के संचालन को बनाए रखा जाए, अन्यथा क्षेत्रीय किसानों को बड़ी परेशानी झेलनी होगी। इसके बाद मनोज सिंह डब्लू ककरही क्रय केंद्र पहुंचे तो बातचीत में किसानों की शिकायत सही मिली। उन्होंने डिप्टी आरएमओ से टेलीफोनिक बातचीत की। कहा कि मैंने अरंगी में क्रय केंद्र के स्थापना की गुजारिश की थी, लेकिन इस शर्त पर नहीं की रनिया व ककरही में क्रय केंद्र को बंदर कर दिया जाय। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र में अधिक से अधिक क्रय केंद्र स्थापित हों, जिससे खरीद प्रक्रिया को गति मिले और किसानों का उपज बिक जाय। लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक क्रय केंद्रों को बंद करने का फरमान जारी कर रहे हैं। यदि विधायक के इशारे पर ककरही व रनिया क्रय केंद्र बंद हुआ तो इसके अंजाम अंत्य घातक होंगे। कहा कि ककहरी में 29 तारीख से क्रय केंद्र चल रहा है और यहां धान बेचने के लिए 181 किसानों ने टोकन लेकर नंबर लगाया है और मंगलवार को 39वें नंबर के किसान की उपज खरीदी जा रही है। ऐसे में क्रय केंद्र को बंद करना किसानों की मुश्किल बढ़ाने जैसा है। चेताया कि अफसरों ने किसी भी क्रय केंद्र को बंद किया तो किसानों के उपज को लेकर चंदौली स्थित सरकारी दफ्तरों में फेंकवाने का काम होगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights