Young Writer, सकलडीहा। धान की खरीदारी और टोकन व्यवस्था को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को दर्जनों किसान परेशान थे। किसानों ने शासन प्रशासन धान की खरीदारी सुलभता से कराने की मांग उठाया है। चेताया कि धान की खरीदारी शुरू नही होने पर किसान सड़़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे।
सरकार की टोकन व्यवस्था के कारण धान की खरीदारी को लेकर किसान काफी परेशान है। जिसके कारण अधिकारी भी किसानों के कोप का भाजन बन रहे है। पिछले तीन दिन से धान की खरीदारी व्यवस्था प्रभावित होने व विभागीय विरोध के कारण किसानों में काफी आक्रोश है। किसानों ने आरोप लगाया कि धान की खरीदारी में हीला हवाली को लेकर किसान धान लदी वाहन लेकर ठंड में परेशान है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए है। इस बाबत उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि विपणन केन्द्र को छोड़ अन्य केन्द्रों पर धान की खरीदारी शुरू करा दी गयी है। किसानों को किसी प्रकार की समस्या हो तो मुझसे मिलकर जरूर बताये। इस मौके पर विरोध जताने वालों में रामबली, महेन्द्र यादव, राधेश्याम, बब्बन यादव, रामा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
इनसेट—-
कागज पर चल रहा धान क्रय केन्द्र चलने का आरोप
सकलडीहा। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी और जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि किसानों की धान खरीद सिर्फ कागजों पर चल रहा है। पिपरी गांव में धान क्रय केन्द्र ऑनलाइन दर्शा रहा है। लेकिन मौके पर धान क्रय केन्द्र नही होने पर किसानों ने जांच कराकर धान की खरीदारी कराने के लिये नायब तहसीलदार रवि रंजन कश्यप को पत्रक सौपा। इस मौके पर रामअवतार सिंह, मनोज यादव, विभूतिनारायण तिवारी, राधेश्याम, दशरथ राम सहित अन्य मौजूद रहे।

