37.4 C
Chandauli
Tuesday, July 8, 2025

Buy now

चंदौलीः लापरवाह सिस्टम से खफा किसानों ने की उठक-बैठक

- Advertisement -

बेपटरी हो चुकी गेहूं खरीद व्यवस्था से आहत नजर आए किसान

Young Writer, चंदौली। सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है। इससे आहत किसानों ने सोमवार को नवीन मंडी में गेंहू बेचने के लिए आए दो किसान अफसरों की मनमानी से आजीज होकर उठक-बैठक करके वापस लौट गए। आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर किसानों का खरीद करने के बजाय डिप्टी आरएमओ के आदेश पर कुछ विशेष लोगों के खरीद हो रही है। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है।
आपकों बताते है कि गेंहू खरीद के लिए नवीन मंडी में क्रय केंद्र बनाया गया है, जहां अभी किसानों से खरीद करने के बजाय नंबर लगाने की प्रकिया चल रही है। हालांकि सोमवार को विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर गेंहू की तौल जरुर हो रही थी। यह देख जरखोर के किसान सुरेंद्र सिंह और पचोखर के किसान राम सिंगार पांडेय ने केंद्र प्रभारी से नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि जब किसानों को टोकन आवंटित नहीं हुआ तो कौन से किसान से खरीद हो रही है। लोगों ने फोन पर डिप्टी आरएमओ से केंद्र प्रभारी के मनमानी की शिकायत की। आरोप है कि डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव ने किसानों की बात सुनने के बाद बगैर कोई आश्वासन दिए फोन काट दिया। इससे निराश किसानों ने नवीन मंडी में ही उठक-बैठक की और अफसरों के मनमानी पर आक्रोश व नाराजगी जाहिर करते हुए लौट आए। पीड़ित किसानों ने बताया कि अफसर किसानों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे किसानों के सामने उपज बेचने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights