20.9 C
Chandauli
Sunday, February 1, 2026

Buy now

जागरूकताः सात मार्च को मतदान करने का किया आह्वान

- Advertisement -

Young Writer, चहनियां/टांडाकला। विधानसभा चुनाव-2022 में समाज के हर तबके के मतदाताओं की भागीदारी हो, वो बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें, इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के हर क्षेत्र में हर वर्ग के मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को को चहनियां बाज़ार स्थित जॉब्स किरण संस्था के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को जिले के ब्रांड अम्बेसडर स्वीप राकेश यादव रौशन एवं संस्था के प्रबंधक पवन कुमार मौर्या ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली चहनियां बाज़ार, रानेपुर, खण्डवारी, सोनहुला में भ्रमण करते हुए पुनः संस्थान पर आकर समाप्त हुई। जॉब्स के प्रंबधक पवन मौर्या ने कहा कि जब मतदान में सबकी सहभागिता रहेगी, तभी मत प्रतिशत बढ़ेगा। इसके लिए आज यह जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर प्रियांशी, पायल मिश्रा, रचना, साल्वी, नीतू निषाद, प्रगति सिंह, अंशु प्रजापति, खुशी, अजय, मुरलीधर, नितिन सिंह, मुरारी, अभिषेक आदि लोग उपस्थित रहे।
टांडा कला। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को राम्या आर (आईएएस) के सहयोग व बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में बुधवार को सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के समुदपुर कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में एडुलीडर्स ग्रुप चंदौली सचिन सिंह, निशा सिंह सह संयोजक अरविंद सिंह द्वारा मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई रैली में मतदान के प्रति शपथ दिलाते हुए सचिन सिंह ने कहा विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में समाज के हर तबके के मतदाताओं की भागीदारी हो, वो बढ़ चढ़कर मतदान करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करें। एडुलीडर्स ग्रुप निशा सिंह ने कोटेदार दुकान पर राशन ले रही महिलाओं व पुरुषों को आगामी 07 मार्च को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम लोग खुद मतदान करेंगे और दूसरों से भी मतदान करने को कहेंगे। 07 मार्च का दिन हम लोगों के लिए उत्सव के समान होगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights