10.8 C
New York
Thursday, March 13, 2025

Buy now

अमड़ा की रामलीला ने पूरे किए 75वीं वर्षगांठ

- Advertisement -

अमड़ा के श्रीरामलीला के संस्थापक स्व कृष्ण पाठक।


चंदौली। जनपद के धीना विकासखंड बरहनी अंतर्गत स्थित अमड़ा गांव में आजादी के साढ़े सात दशक बीत जाने के बाद भी श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में रामलीला आयोजित की गई है। अबकी बार श्रीरामलीला की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया जाएगा। अमड़ा में श्रीरामलीला का आयोजन सन 1947वीं स्वतंत्रता के वर्ष से अनवरत हो रहा है।
इसके संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण पाठक और स्वर्गीय भगवती सिंह द्वारा रामलीला समिति की नींव रखी। स्वतंत्रता वर्ष 1947 से अनवरत आज भी यह रामलीला का कार्यक्रम क्रमबद्ध तरीके से चलता आ रहा है, जोकि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जाएगा। यह रामलीला कार्यक्रम स्वतंत्रता की 75 वर्षगांठ की तरह स्वयं की 75वीं वर्षगांठ में प्रवेश कर रहा है। इस रामलीला के आयोजन के माध्यम से हम अयोध्या शिरोमणि प्रभु श्रीराम के पद चिन्हों पर अविचल बढ़ते जाएंगे एवं मातृभूमि के लिए शहीद हुए अमर शहीदों की गाथाएं प्रतिपद गाते जाएंगे। श्रीरामलीला समिति अमड़ा द्वारा अभिनय एवं लीला का पांच दिवसीय कार्यक्रम इस क्रम में हैं। रामलीला कार्यक्रम की जानकारी श्रीरामलीला समिति अमड़ा के अध्यक्ष संजय सिंह एवं व्यास एवं निर्देशक श्री बलराम पाठक ने दी है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights