17.3 C
Chandauli
Saturday, February 28, 2026

Buy now

कर्पूरी ठाकुर अपनी लोकप्रियता के कारण कहे गए जननायक

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। नगर के मुंसफ कटरा स्थित कार्यालय में आल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गयी। इस दौरान नाई समाज के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम को आगे बढाया और उनकी जीवनी व समाज को दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
इस दौरान घनश्याम शर्मा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कर्पूरी ठाकुर के जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर विस्तारपूर्वक रौशनी डाली और उनके पदचिह्नों पर चलने के संकल्पों को दोहराया। जिला कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा गया। कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, नाई जाति के गोकुल ठाकुर व रामदुलारी देवी के घर हुआ था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपनी पारंपरिक पेशा के अनुरूप नाई का काम करते थे। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। मौके पर चंद्रमोहन शर्मा, प्रेमनाथ शर्मा, मदनमोहन शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, सुधांशु शर्मा, कमला, बेचई, घूरेलाल कन्नौजिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights