15.7 C
Chandauli
Thursday, February 12, 2026

Buy now

क्रिसमस दिवसः पूर्व संध्या पर याद किए गए ईसा मसीह

- Advertisement -

Young Writer, चहनियां। ईसाई धर्म के प्रमुख पर्व क्रिसमस दिवस की पूर्व संध्या पर ही क्षेत्र में कई जगह प्रभु ईसा मसीह को बड़े ही श्रद्धा से याद किए गए। सेन्ट जोसेफ स्कूल चहनियां में प्रिंसिपल अनिल जोसेफ की अगुवाई में समारोहपूर्वक ईसा मसीह का जन्म दिन मनाया। कहा कि दुनिया में धूमधाम से हर साल 25 दिसंबर को यह पर्व मनाया जाता है। क्योंकि ईसा मसीह का जन्म इसी शुभ तिथि में हुआ था। क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। ईसा मसीह ऊंच-नीच के भेदभाव को नहीं मानते थे। उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था। क्रिसमस इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि कुछ दिन बाद न्यू ईयर भी आ जाता है। हम कह सकते है कि दिसंबर महीने के आखिरी 10 दिन उत्साह से भरे होते है। इस दौरान विद्यालय परिसर में आकर्षक झांकियां सजायी गयी थी और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था थी। इस दौरान महेश डाल्मिन, अरविंद वर्गिश, शीना, श्रुति, एमके, अनिल, बिन्दू, नेल्सन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights