29.8 C
Chandauli
Friday, June 20, 2025

Buy now

निरंजन कन्नौजिया को सपा लोहियावाहिनी की कमान, बाबूलाल यादव को समाजवादी छात्रसभा का जिम्मा

- Advertisement -

सपा के फ्रंटल संगठनों को मिले नए जिलाध्यक्ष, युवाओं ने जताई खुशी

Chandauli: समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चंदौली में विभिन्न फ्रंटल संगठनों को नए जिलाध्यक्ष मिल गए हैं। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव को प्रमोट कर प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया। अब उनकी जगह समाजवादी युवजन सभा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में महेंद्र यादव माही को दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा समाजवादी लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष के पद पर नेगुरा गांव निवासी निरंजन कन्नौजिया की ताजपोशी हुई है। उनके मनोनयन के बाद चंदौली जनपद के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके पैतृक गांव नेगुरा समेत चंदौली जिला मुख्यालय पर युवाओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। कहा कि पार्टी के इस निर्णय से लोहियावाहिनी संगठन चंदौली जिले में मजबूत होगी और बूथों पर युवाओं की सक्रियता बढ़ेगी। इस दौरान रमेश यादव, राम सिंह चौहान, मीरा यादव, मुकेश यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बर्थरा गांव निवासी बाबूलाल यादव को पार्टी ने एक बार फिर संगठन की कमान सौंपकर उनके नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया है। कहा कि राजनीति में रूचि रखने वाले छात्रों व नौजवानों को समाजवादी विचारधारा से प्रेरित व प्रभावित कर उन्हें संगठन से जोड़ने का काम होगा, ताकि देश में चल रही लोकतंत्र व संविधान बचाने की लड़ाई को नई ताकत प्रदान की जा सके।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights