Young Writer, चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पाण्डेय 163 कार्याें का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए घाट पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। कार्यक्रम को लेकर बलुआ एसओ मिथिलेश तिवारी ने सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लिया।
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा.महेंद्र नाथ पाण्डेय शनिवार को 163 विकासपरक कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
इसके मद्देनजर बलुआ घाट पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। सफाई कर्मियों से पूरे घाट की साफ-सफाई का कार्य कराई जा रहा है। गंगा घाट से मुख्य द्वार पर दीवार पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अजीत सिंह गोलू व गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के देखरेख में लोकार्पण के लिए शिलान्यास के पत्थर लगाने का ढांचा तैयार कराया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, वर्तमान जिला पंचायत एवं समस्त पंचायत बिभाग से जुड़े लोग व भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।