Young Writer, धानापुर। रामनवमी पर रविवार को धानापुर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल यात्रा में शामिल हुए और कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल कार्यकर्ता जय श्रीराम का उद्घोष लगाते हुए चल रहे थे। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम को मर्यादा पुरूषोत्तम कहा गया है। कहा कि उनके जीवन का एक-एक अंश अनुकरणीय और ग्रहण करने योग्य है जो भी प्रभु श्रीराम के जीवन संदेश को आत्मसात कर आगे बढ़ेगा उसके जीवन में तरक्की, खुशहाली, शांति व सद्भाव काम करेगी और उसका मंगल होगा। हम सभी को आज प्रभु श्रीराम के जीवन वृत्त को जानने व उसे आत्मसात करने के लिए संकल्पित होना होगा, तभी सही मायनों में इस देश में राम राज्य स्थापित हो पाएगा। इस मौके पर हृदय तिवारी, विमल सिंह दादा, कमलकांत मिश्रा, रामजी कुशवाहा प्रधान, बृजेश सिंह, अरविंद मिश्रा, दुर्गेश सिंह, विपिन रस्तोगी, उपेंद्र शर्मा, मुकुंद रस्तोगी, आनंद सिंह, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
मिनीमहानगर में रामनवमी पर विभिन्न संगठनों ने निकाली शोभायात्रा
डीडीयू नगर। रामनवमी पर्व रविवार को नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही रात्रि में कई जगहों पर जागरण का भी आयोजन किया गया। सुबह से ही नवरात्रि का नौवां दिन के साथ ही रामनवमी पर्व के कारण भक्तों की भीड़ मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए जुटी रही। कई घरों में विधि-विधान से कन्या पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
नगर में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा अग्रवाल सेवा संस्थान से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर में भ्रमण करते हुए पुनः अग्रवाल सेवा संस्थान के पास पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा से पूर्व उपस्थित लोगों द्वारा भगवान श्री राम की आरती की गई की गई तत्पश्चात शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इसमें भगवान श्रीराम व सीता माता की झांकी भी सजाई गई थी। इस दौरान श्रद्धालु हाथ में भगवा झंडे लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में जय श्रीराम के नारे भक्तजन लगा रहे थे। इसी तरह राम मंदिर सेवा समिति द्वारा भी शोभायात्रा निकाली गई, जो मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए नगर भ्रमण किया। विदित होगी रामनवमी का त्यौहार चैत मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, रामनवमी के पर्व पर पूरे नगर लोगों में उत्साह देखा गया। ऐसी मान्यता है कि रामनवमी के दिन मां भगवती व भगवान श्री राम की पूजा पूरे विधि-विधान से करने से भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस प्रशासन के लोग भी मौजूद रहे। शोभा यात्रा में विधायक रमेश जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, किरण शर्मा, पूर्व विधायक बब्बन चौहान, अखिलेश चौहान, सियाराम पाठक, दिनेश जायसवाल, विमल जायसवाल आदि शामिल रहे।