17.3 C
Chandauli
Saturday, February 28, 2026

Buy now

Chandauli: आरबीआई ने कराया वित्तीय शिक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में सोमवार को अखिल भारतीय वित्तीय शिक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन नगर पालिका इंटर कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर एवं आदित्य नारायण इंटर कॉलेज चकिया पर किया गया। परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूह की घोषणा की गई। इसके बाद जनपद स्तर पर चयन किया गया। खंड स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000, द्वितीय स्थान के लिए 4000 और तिथि स्थान के लिए 3000 की धनराशि प्रदान की गई।
जनपद के नगर पालिका इंटर कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर एवं ए एन इंटर कॉलेज चकिया के सभी 5 तहसील क्षेत्र से आए 20 स्कूलों के 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। दोनों परीक्षा स्थल के कक्ष प्रभारी अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज बर्णवाल, सहायक अग्रणी जिला प्रबंधकी अभिलाष शाह, भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ से सहायक महाप्रबंधक शिव सिंह अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights