गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया हूनर
Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नेगुरा स्थित गुरुकुल स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के साथ ही मानव अंगों के क्रियाशीलता को प्रदर्शित किया गया था। इसके साथ ही बच्चों ने संसद भवन व थर्मल पावर प्लांट की प्रस्तुति कर खूब शिक्षकों की शाबाशी प्राप्त की। इस दौरान ग्लोबल वार्मिंग पर प्रोजेक्ट बनाने वाली गुड़िया यादव व सुप्रिया कुमारी अव्वल रही।

इसके अलावा सौर प्रणाली की प्रदर्शनी लगाने वाली साक्षी, खुशी व सिमरन की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं जल संरक्षण पर प्रोजेक्ट तैयार करने वाला सान्तनु और हिमांशु को तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर निदेशक इसरार अहमद, प्रधानाचार्य कृष्णकान्त व विद्यालय के शिक्षकों ने हौसला बढ़ाया। निदेशक इसरार अहमद खान ने कहा कि बच्चों ने हूनर और हौसले का बेहतर नमूना प्रदर्शित किया है। बच्चों ने अपनी प्रदर्शित यह बताने का काम किया कि आने वाली पीढ़ियां पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के साथ ही मानव स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। इसकी स्पष्ट झलक विज्ञान प्रदर्शनी में देखने को मिली है। विद्यालय बच्चों को हूनर और उनके व्यक्तित्व को निखारने का काम निरंतर कर रहा है। इसके अलावा बच्चों ने कला एवं शिल्प, पवन चक्की, वाटर लेबल इंडिकेटर, जल विद्युत प्रोजेक्ट, तापीय विद्युत प्रोजेक्ट, परिस्थितिकी तंत्र, वायु प्रदूषण, हृदय माडल, वायु कूलर, संसद आदि मॉडल को प्रदर्शित कर अपने हूनर को दिखाया। इस अवसर पर संतोष कुमार, सुभाष चन्द्र, रोशन मौर्य, प्रियांशी जायसवाल, अंजली गुप्ता, खुशबू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।