34.5 C
Chandauli
Saturday, July 5, 2025

Buy now

स्वतंत्रता दिवसः पूर्वांचल कम्प्यूटर संस्था में धूमधाम से मना अमृत महोत्सव 

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। आजादी के 75वीं वर्षगाठ तथा 76वें स्वतंत्रता दिवस के महापर्व के अमृत महोत्सव पर पूर्वांचल कम्प्यूटर के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत गया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल द्वारा भारत माता की उद्धघोष व माल्यापण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। शहीदों तथा स्वतंत्रता में भाग लिए महापुरुषों तथा गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। वीर शहीदों की गौरव गाथा, प्रमुख घटनाओं व देश के विभाजन में देश की पीड़ा को जीवन्त जानकारी देते हुए संस्था के छात्र-छात्राओं को देश के स्वतंत्रता में कुर्बान हुए शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने तथा उनके प्रति देशवासियों की जिम्मदारी एवं दायित्व का बोध कराया। 

इस दौरान संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत, नृत्य तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी प्रमुख घटनाओं जैसे-1857 की क्रान्ति, चम्पारण आन्दोलन, जलियावाला बाग हत्या काण्ड, असहयोग आन्दोल, चौरी चौरा काण्ड, काकोरी काण्ड, सविनय अवज्ञा, नमक सत्याग्रह, भारत छोडो आन्दोलन आदि घटनाओं मंचन किया। अन्त में सस्था के प्रबन्धक रामचन्द्र द्वारा देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें याद किया।  अखण्ड भारत के अनेकता में एकता तथा तिरंगे के लिए सभी नागरियो को तैयार रहना चाहिए, जो हमे अपने देश भक्तों तथा देश प्रहरियों द्वारा प्रदान की गयी है। कार्यक्रम में डा. महेन्द्र जायसवाल, संजय कन्नौजिया, विशाल तिवारी, श्रीकान्त विश्वकर्मा, धर्मवीर कुमार, रविकान्त, रामभरोष, अवधेश, आनन्द, श्रीकान्त, केशव कुमार, कौशल कान्त, सुनील कुमार, सना, हेमलता, राहुल तिवारी, सतीश कुमार सहयोंग रहा। अध्यक्षता सुजीत सिंह ने की।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights