31.4 C
Chandauli
Monday, July 7, 2025

Buy now

जिला प्रशासन ने नहीं खरीदा तो किसान फूंक देंगे धान

- Advertisement -

नाराज किसानों ने धान के साथ धरनास्थल पर दिया धरना

Young Writer, चंदौली। धान खरीद को लेकर जनपद के किसानों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों का यह आंदोलन उनकी पीड़ा के साथ-साथ धान खरीद को लेकर प्रशासन की लापरवाही को प्रदर्शित कर रहा है। इस क्रम में मंगलवार को भी केंद्रों पर धान से लदे ट्रैक्टर खड़े रहे। इन किसानों की सुध-बुध लेने वाला कोई नहीं आया। एसडीएम सदर के आस्वासन पर पांच मार्च से केंद्र पर ट्रैक्टर खड़े है। धान खरीद करने और किसानों का अंगूठा लगाने की समयसीमा बीत चुकी है। बावजूद इसके किसानों के धान की खरीद मुकम्मल नहीं हो पायी है। मांग किया कि चुनाव में तीन दिनों तक धान खरीद प्रभावित रही, लिहाजा खरीद की तिथि तीन दिन बढ़ाते हुए खरीद को पूरा किया जाए।
प्रशासनिक लापरवाही से खफा किसान मंगलवार को बिछियां धरनास्थल पहुंचे और किसान ट्रैक्टर पर धान लेकर धरनारत रहे। किसानों ने स्पष्ट चेताया कि यदि धान खरीद की अवधि बढ़ाकर यदि संबंधित किसानों के धान की खरीद नहीं हुई तो हम सभी किसान चंदौली मुख्यालय पर ही धान को फूंक देंगे। क्योंकि हम सभी ने अपने खाने के लिए धान रख लिया है जो धान हम साथ लाए है उसे बेचना है। जिसकी खरीद नहीं होने पर उसे फूंककर ही घर लौटेंगे। इस बाबत भाकियू के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी की माने तो कुछ किसानों से धान तो ले लिया गया है, पर अंगूठा नहीं लगा है। जब तक बेचे गए किसानों का अंगूठा नहीं लगेगा। तब तक खाते में पैसा नहीं जाएगा। खरीद नहीं होने से संबंधित किसान अधर में लटके हुए है। जब भी एसडीएम को फोन किया जाता है तो हर बार गोल-मोल जवाब दिया जाता है। क्रय केंद्र से सम्बंधित केंद्र संचालक और विपणन अधिकारी चुनाव ड्यूटी में थे। ऐसी स्थिति में तीन दिन कार्य पूरी तरह ठप्प रहा, जिनका टोकन और अंगूठा लगाने का दिन क्रमशः शनिवार, रविवार और सोमवार था। उन किसानों को टोकन के आधार पर न ही धान खरीदा गया और न ही अंगूठा लग पाया। ऐसी स्थिति में किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। मां किया कि अगले तीन कार्य दिवस में धान खरीद की जाय। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि जब तक किसानों के साथ न्याय नही होगा, तब तक किसान धरने पर बैठे रहेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि शुरू से ही शासन प्रशासन किसानों के धान खरीद में उदासीन है। इस दौरान रंकज सिंह, गोपाल सिंह, राजेश सिंह, चुल्हन राम, प्रभावती देवी, ओम प्रकाश वीरेंद्र यादव, अभय कुमार पटेल आदि आदि बैठे हुए है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights