15.3 C
Chandauli
Wednesday, January 28, 2026

Buy now

नक्सल क्षेत्र नौगढ़ की आकांक्षा गुप्ता ने निबंधन प्रतियोगिता में दिखाया हूनर

- Advertisement -

Young Writer, नौगढ़। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ कहानी कविता निबंध प्रतियोगिता-2022 में जनपद के पिछड़े हुए वनांचल व नक्सल प्रभावित क्षेत्र की आकांक्षा गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इस सफलता पर आकांक्षा के परिजनों व शुभचिंतकों तथा ग्रामीणों में खुशी जाहिर की। कस्बा बाजार निवासी राजेश गुप्ता व गीता गुप्ता की पुत्री आकांक्षा गुप्ता ने शिक्षा में मातृभाषा का महत्व विषयक निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया है।
जिसे निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ आरपी सिंह ने 4000 रूपये की धनराशि प्रदान कर प्रसस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया है। उ.प्र.हिन्दी संस्थान द्रारा समय समय पर युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिन्दी कविता कहानी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी पिछड़े हुए क्षेत्र की आकांक्षा गुप्ता ने शिक्षा में मातृभाषा का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल करके क्षेत्र का नाम रौशन किया है। आकांक्षा गुप्ता का कहना है कि मातृभाषा हिन्दी का शुद्ध उच्चारण व लेखन करने की चाहत मन में बाल्यकाल से ही जागृत रही। जिसे साकार करने मे पेशे से शिक्षक बड़े भाई गौरव गुप्ता का बहुत ही योगदान है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights