Young Writer, चंदौली। मुख्यालय स्थित चंदौली कोट पर बीते शुक्रवार को गोली कांड से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो भी उसी अहाते का है जहां शुक्रवार को गोलियां चली थी। यह वीडियो गोलीकांड के पहले की बतायी जा रही है जिसमें कुछ लोग लाठी, टांगी व पत्थर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पुलिसिया जांच का विषय है, लेकिन वीडियो शनिवार को चंदौली नगर के लगभग अधिकांशतः मोबाइल फोन में देखा गया, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
चंदौली नगर क्षेत्र में चली रही चर्चाओं को आधार माना जाएगा तो यह वीडियो गोलीकांड के ठीक पहले की है। वीडियो में सिर पर सफेद गमछा बांधे एक अधेड़ डंडे से दोनों लोगों ताबड़तोड़ पहार कर रहा होता। इस बीच वहां मौजूद एक युवक टांगी लेकर उन दोनों को हमला करता है और दो पक्षों में गुत्थम-गुत्थी चलती है। इसी बीच एक और युवक डंडे से लैस होकर उक्त दोनों व्यक्तियों पर हमलावर हो जाता है। चंद सेकेंड के इस वीडियो में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि एक पक्ष के दो लोग डंडे व एक युवक टांची से दूसरे पक्ष के दो लोगों पर हमला करते हैं और उन्हें लहूलुहान करते हैं। यह वीडियो भी उसी अहाते का जहां शुक्रवार को ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग होने से नगर में दहशत कायम हो गयी थी। मारपीट व गोलीकांड की दोनों वीडियों अलग-अलग पक्ष की ओर से वायरल की गयी है। फिलहाल इस घटना को लेकर तनाव की स्थिति कायम है और चंदौली कोट पर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है, ताकि फिर इसे इस प्रकरण में कोई अप्रिय घटना न घटित हो जाय। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष के लोग फरार चल रहे है। पुलिस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा कायम कर उचित विधिक कार्यवाही कर रही है। उधर, इस मामले में सीओ सदर अनिल राय ने पहले ही स्पष्ट कह चुके हैं कि घटना की जांच में यदि फायरिंग व अन्य आरोपों की पुष्टि होती है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ ही कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि वायरल वीडियो में फायरिंग करने वाले की पहचान कर ली गयी है। दूसरे पक्ष के तुंगनाथ सिंह की तहरीर पर मुकदमा कायम करने की प्रक्रिया प्रचलित है। इस प्रकरण में सभी दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।