25.8 C
Chandauli
Monday, March 30, 2026

Buy now

झाड़ियों के बीच कुंए में मिला युवती का शव

- Advertisement -

Young Writer, कंदवा। कंदवा थाना क्षेत्र के ककरैत-बकौड़ी गांव के मध्य कंदवा-ककरैत मार्ग के किनारे झाड़ियों के बीच स्थित कुंए में शुक्रवार एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गयी। जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण भारीसंख्या में जमा हो गए। साथ ही सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकती थी। लेकिन ग्रामीणों ने युवती की हत्या कर शव को कुंए में फेंके जाने की आशंकाएं जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के समय व कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights