Young Writer, बबुरी। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार की शाम मामूली बात को लेकर उपजे विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर गाव मे भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गयी। गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शाहपुर गांव के पासवान बस्ती निवासी केवल पासवान 50 वर्ष मंगलवार की शाम भैंस चराने के लिए निकले थे। ग्रामीणों के अनुसार नहर के पास चरते-चरते भैंस गाव निवासी भरत यादव के खेत में चली गयी। जिसपर भरत यादव का लड़का मोहन यादव 18 वर्ष घर से निकल आया और दोनो में बहस होने लगी। इसके बाद मौके पर विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट होने लगी। शोर-गुल सुनकर दोनो पक्षों के परिजन भी लाठी डंडे से लैस होकर घटना स्थल पर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ी तो दोनों तरफ तरफ से जमकर लाठी-डंडा चला। घटना में एक पक्ष के सरवन पासवान 40 वर्ष, राधेश्याम 30वर्ष, ईश्वर 18वर्ष, लक्ष्मी 50 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की भी दुर्गा यादव 40 वर्ष आंशिक रूप से घायल हो गयी। इसी बीच घटना की सूचना लोगों ने बबुरी पुलिस को दी। जिसपर मौके पर भारी दल बल के साथ थानाध्यक्ष अतुल कुमार पहंुच गए। भारी संख्या में पुलिस को देखकर गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। पुलिस को आक्रामक देखकर गाव के लोगो मे अफरा तफरी मच गई।

पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश दिखे ग्रामीण
बबुरी। शाहपुर गांव में जहां दर्जनों लोगों द्वारा लाठी डंडे से मारपीट किए जाने पर ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है, वहीं ग्रामीण पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश दिखे। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस घायलों के घर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए धमकाती रही। किसी को भी घर से बाहर दिखने पर मारने पीटने की धमकी देती रही। वहीं दूसरी तरफ मारपीट करने वाले दबंगो पर पुलिस कार्यवाही करने से बच रही है। पासवान बस्ती के ग्रामीणों ने बताया कि मारपीट करने के लिए गाव से बाहर के लोग भी बुलाए गये थे। दर्जनो लोग बस्ती के आदमी औरतो को लाठी डंडे से दौड़ा दौड़ा कर पीट रहे थे और पुलिस पहुंची भी तो घायलों के परिजनों को ही घमका रही है। घटना की जानकारी होने पर कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को पुलिस गांव में जाने रोकती रही। वहीं गांव में पहुंच चुके पत्रकारों को फोटो खींचने पर भी पुलिस ने रोकने का प्रयास करती नजर आयी।
