0.2 C
New York
Monday, February 3, 2025

Buy now

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा चंदौली कोट

- Advertisement -

पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ चली 10 से 15 राउंड गोली

Young Writer, चंदौली। मुख्यालय स्थित चंदौली कोट शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चली, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। पीड़ित पक्ष की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस चंदौली कोट पहुंची और घायलों को थाने ले आयी। उक्त घटना में घायल नामवर सिंह ने थाने में तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दो युवक असलहे से ताबड़तोड़ फायर करते दिख रहे हैं। पुलिस उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धर-पकड़ के साथ ही घायलों का दवा-ईलाज करा रही है।
पुलिस को दी गयी तहरीर के मुताबिक चंदौली कोट निवासी नामवर सिंह अपने छोटे भाई केदारनाथ सिंह के साथ घर पर बातचीत कर रहे थे, तभी शाम 03ः30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर तुंगनाथ सिंह अपने लड़कों के साथ उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसी बीच उनके पुत्र अखिलेश सिंह व ज्ञानेंद्र सिंह ने टांगे से उन पर प्रहार कर किया। तभी वहां मौजूद दो युवकों ने असलहे से फायर करना शुरू कर दिया। यह देख दोनों भाई किसी तरह घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर करीब 10 से 15 राउंड फायर किया गया, जिससे आसपास दहशत का माहौल कायम हो गया और आसपास सड़कों पर मौजूद लोग घरों के अंदर भाग अपनी जान बचाए। अचानक हुई घटना से दहशतजदा नामवर सिंह व केदारनाथ सिंह ने पुलिस को फोन किया और जब कुछ समय बाद पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो घायल नामवर सिंह व केदारनाथ सिंह को अपनी सुरक्षा में थाने ले आयी। मारपीट की इस घटना में केदारनाथ के सिर में चोटे थीं। इस संबंध में सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि मारपीट का मामले की तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही कर रही है। जांच में यदि फायरिंग की पुष्टि होती है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण का कार्यवाही भी अमल में लायी जाएगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights