Young Writer, चंदौली। राज्य निर्वाचन आयोग निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देशानुसार जनपद में नगरीय निकायों के निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट प्रकाशन 31 अक्टूबर को करने के उपरांत एक नवंबर से सात नंबर तक ड्राफ्ट के रूप मंे प्रकाशित निर्वाचक नामावली के निरीक्षण एवं दावें-आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही चल रही है। सम्बन्धित मतदेय स्थलों, सम्बन्धित नगरीय निकाय, सम्बन्धित तहसीलों, जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एव जिला निर्वाचन कार्यालय (नगर निकाय) पर जन सामान्य द्वारा मतदाता सूची के निःशुल्क निरीक्षण एवं दावा-आपत्ति प्राप्त किये जाने की कार्यवाही गतिमान है।
विदित हो कि 31 अक्टूबर को जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है, जिसके अनुसार नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में 88942, नगर पंचायत चकिया में 13810, नगर पंचायत सैयदराजा में 15166, नगर पंचायत चंदौली में 21823 है। इस प्रकार नगरीय निकाय चुनाव में जनपद में 139741 मतदाता है। उपरोक्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित तिथियों में सम्बन्धित स्थलों पर प्रत्येक दिन पूर्वाह्न 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक नियुक्त कार्मिक निर्वाचक नामावली व दावा आपत्ति से सम्बन्धित प्रपत्र लेकर उपस्थित रहेंगे एवं आमजन सामान्य को उपलब्ध करायेेंगे। प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का निस्तारण तहसील स्तर पर उपरोक्त निर्धारित तिथि के अन्तर्गत किया जायेगा। जांचोपरान्त अर्ह पाए गए परिवर्धन, विलोपन व संशोधन सूची कम्प्यूटराईजेशन हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करायी जायेगी। 01 जनवरी 2022 को जिन व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गयी है अथवा जिनका नाम ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है वे सम्बन्धित क्षेत्रों के निर्वाचक नामावली के पंजीयन हेतु पात्र होंगे। पुनरीक्षण कार्यक्रम में जन सामान्य की जानकारी व शिकायतों के निस्तारण हेतु जिला मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 05412-260149, 05412-260100 है। जिस पर कोई भी व्यक्ति उक्त दूरभाष नम्बर पर अपनी समस्या व शिकायत के निस्तारण हेतु जानकारी प्राप्त कर सकता है।