34.5 C
Chandauli
Thursday, August 21, 2025

Buy now

नगर निकाय चुनावः विवेक गुप्ता ‘पिंकू’ को भामाशाह जन पार्टी का समर्थन

- Advertisement -

चुनाव लड़ने की बजाय विवेक गुप्ता का समर्थन करेंगे भरत गुप्ता

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है नित नए समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं। बीते मंगलवार नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव में भामाशाह भारतीय जन पार्टी ने अपने निर्दल उम्मीदवार विवेक कुमार गुप्ता को समर्थन दिया। साथ ही अपने उम्मीदवार का भी समर्थन दिलाकर वैश्य समाज की एकता का संदेश दिया। यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब चंदौली नगर पंचायत का चुनाव अपने शबाब पर है। इससे वैश्य समाज के वोटों के बिखराव के स्थित होने की चर्चाएं भी जोरों पर रही है।

इसके लिए भामाशाह भारतीय जन पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता निर्दल उम्मीदवार विवेक कुमार गुप्ता के साथ बैठक की। नगर के जातीय समीकरण पर घंटों विचार-विमर्श व वैश्य समाज के राजनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए अपने पार्टी के प्रत्याशी भरत गुप्ता की उम्मीदवारी को भी विवेक कुमार गुप्ता के समर्थन में तब्दील कर दिया। कहा कि भामाशाह भारतीय जन पार्टी एकता व मजबूती के लिए कार्य कर रही है। पार्टी ने चंदौली में वैश्य समाज के हितों को देखते हुए चुनाव के बीच यह फैसला लिया और काफी चिंतन-मंथन के बाद विवेक कुमार गुप्ता पिंकू को समर्थन देने पर पार्टी व समाज के अंदर आम सहमति बनी है। इसके बाद जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने विवेक कुमार गुप्ता को समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने इस फैसले का स्वागत किया और इसे समाज हित में लिया गया निर्णय करार दिया। इसके अलावा देर शाम गए विवेक कुमार गुप्ता के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शरीक हुए और पूरी मजबूती के साथ चंदौली नगर पंचायत का चुनाव लड़ने का आह्वान किया। कहा कि भामाशाह भारतीय जन पार्टी का एक-एक सदस्य और कार्यकर्ता विवेक कुमार गुप्ता व वैश्य समाज की एकता के समर्थन में चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका व भागीदारी निभाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights