Young Writer, चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मानव विकास एवं कल्याण संस्था के अंतर्गत संचालित एमडी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज व चंदौली हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की सभी छात्र-छात्राएं अध्यापक ने योग किया। इस दौरान संस्था के डायरेक्टर डा.बृजेश कुमार वर्मा कहा कि योग मुख्य रूप से एक आध्यात्मिक अनुशासन है। जिसमें जीवन शैली का पूर्ण सार आत्मसात किया जाता है। योग एक ऐसी कला है जिसमें शरीर और मन को नियंत्रित करने के लिए व्यवहारिक तरीके प्रदान किए जाते हैं। जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास होता है। इसलिए योग सभी के लिए नितांत आवश्यक है।



मानव शरीर को निरोगी बनाए रखता है योगः डा. संजय निषाद
Young Writer, चंदौली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में मंगलवार को जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस क्रम में महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सूबे के मत्स्य विभाग के मंत्री डा.संजय कुमार निषाद योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए और इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।. उन्होंने कहा कि योग, मानव शरीर को निरोग बनाए रखता है। इससे इसकी महत्ता को समझा व जाना जा सकता है। आज योग की महत्ता को पूरे विश्व ने जाना और माना है। कहा कि योग को हर इंसान को अपनाने की जरूरत है, ताकि वह खुद को स्वस्थ व सेहतमंद रख सके।
उन्होंने कहा कि योग एक प्रक्रिया है जिससे शरीर के सभी अंग अच्छी तरीके से क्रियाशील रहते हैं और हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, और स्वस्थ विचार से समाज और राष्ट्र के निर्माण सहायक सिद्ध होते हैं। कहा कि आज के परिवेश में योग मानव जीवन का एक अहम और अभिन्न अंग बन चुका है जो कई असाध्य रोगों का ईलाज होने के साथ-साथ मानव मस्तिष्क को तनावमुक्त रखने में कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने शिविर में जमा लोगों को योग की बारीकियों से अवगत कराने वाले योगाचार्य को आभार कहा। कहा कि भाजपा सरकार ने योग की महत्ता को समझा और जाना और इससे पूरे विश्व को परिचित कराया। यही वजह है कि आज योग को पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने सूबे की राजनीति पर रौशनी डालते हुए आजमगढ़ और रामपुर की सीट भाजपा के खाते में जाने का दावा किया। साथ ही अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि आजमगढ़ में जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है, वहीं केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना को राष्ट्रभक्ति से प्रेरित करार दिया। कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है और जनता ने पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी को नीतियों और सीएम योगी के कुशल शासन को दोबारा विश्वास जताया है। सत्ता ही आमजन को न्याय, सुरक्षा और समृद्धि दे सकती है. विपक्ष झूठ और फरेब के अलावा कुछ नहीं दे सकता है। अग्निपथ योजना और उसपर मचे सियासी बवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नौजवानों किसानों व समाज के हर तबके के लिए सोचते हैं, और उसके लिए नीतियां भी बनाते हैं। देश के आगे पैसा महत्वपूर्ण नहीं है। सरकार ने नौजवानों को एक अवसर दिया है कि वह राष्ट्रहित में कुछ कर सके। राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण दिखाएं। इसीलिए अग्निपथ योजना लाया गया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है. इस वजह से विपक्ष नौजवानों को भड़का कर राजनीति कर रहा है। युवाओं से अपील किया कि किसी के बहकावे में न आए। इस मौके पर विधायक रमेश जायसवाल, जिलाधिकारी संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण उपस्थित थे।