16.6 C
Chandauli
Tuesday, January 27, 2026

Buy now

BJP नेताओं ने फूंका Rahul Gandhi का पुतला

- Advertisement -

PM Modi को कागजी ओबीसी बोलने पर भड़के भाजपाई।

DDU Nagar: Bharat Jodo Nyay Yatra लेकर निकले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कागजी ओबीसी बोलने से नाराज भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर के चकिया तिराहा पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नही किया जाएगा।
 ओबीसी मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर में चकिया तिराहे पर एकत्र हुए। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं राहुल गांधी का पतला दहन किया। ओबीसी मोर्चा के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओबीसी समाज को नीचा दिखाय है। लोक सभा चुनाव में ओबीसी समाज इसका जवाब देगा। पुतला दहन में सतीश चौहान, ऋषि नारायण चौहान, मनोज जायसवाल, विनोद बिंद, सुनील विश्वकर्मा, गोविंद केसरी, भरत चौहान, अमित चौहान, दिलीप पटेल, पप्पू पटेल, सुरेश जायसवाल, संतोष यादव, राजू प्रजापति, अजय शर्मा, सौरभ चंद्र, वंश नारायण चौहान आदि रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights