26.7 C
Chandauli
Friday, August 22, 2025

Buy now

तिरंगा यात्रा निकाल सपाइयों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -

बोले, देश की आजादी में संघ व भाजपा का नहीं है योगदान

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाला। उक्त तिरंगा यात्रा सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की अगुवाई में नरसिंहपुर खुर्द स्थित सपा कार्यालय से निकलकर चंदौली होते हुए पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क पहुंचे। सपाइयों ने चंदौली के पहचान को स्थापित करने वाले कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और तिरंगा यात्रा को लेकर बिछियां धरनास्थल पहुंचे।

इस दौरान संक्षिप्त सभा में सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि देश के आजादी की लड़ाई में नौ अगस्त का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन रहा है। लिहाजा समाजवादी पार्टी स्वाधीनता आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले वीर शहीदों के सम्मान में उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए आज तिरंगा यात्रा निकाला है। बताया कि यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक अनवरत चलेगा। इसके तहत सभी समाजवादी पार्टी अपने मकान व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करेंगे। साथ ही प्रभातफेरी व अन्य कार्यक्रम के जरिए देश की आजादी की लड़ाई के बारे में जानकारी देने का काम करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा व संघ के लोगों का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा। उस दौर में डा. राममनोहर लोहिया समेत तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष व प्रतिकार के बदले आज देश को आजादी मिली है। यदि संघ व भाजपा के अंदर तिरंगे के प्रति मोहब्बत है तो वह अपने कार्यालय व कार्यक्रमों में तिरंगे को स्थान देने का काम करें। प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि मातृभूति में जन्म लेने वाले कई वीर सपूतों ने अपने लहू से सींचकर आजादी को हासिल किया। आज हमें इस आजादी व आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों का सम्मान करने की जरूरत है। इस मौके पर आज हम सभी संविधान व लोकतांत्रिक मर्यादा को बचाने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर योगेंद्र यादव चकरू, नफीस अहमद गुड्डू, बलिराम यादव, रमेश यादव, वंशराज पासवान, अखिलेश्वर यादव, अरविंद पासवान, अशोक त्रिपाठी छोटू, दिलीप पासवान, चंद्रभानु यादव, बबिता यादव, गार्गी पटेल, शशिकांत भारती, लव बियार, प्रभुनारायण यादव, संतोष यादव, सुदामा यादव निरंजन कन्नौजिया राजा खान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights