Young Writer, शहाबगंज/नियामताबाद। रविदास जयंती के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल सुखराम भारती थाना क्षेत्र के तियरा, शहाबगंज, बजनपुरवा, रसिया गांव का भ्रमण किया। इस दौरान आयोजकों से मिलकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व मनाए। वहीं जुलूस निकालने से परहेज करें, जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को निर्देश दिया कि जिन भी गांवों में रविदास जयंती मनाई जा रही है। उन गांवों में ग्राम प्रहरियों के सहयोग से नजर बनाये रखे, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं होने पाये और कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो जाय।
नियामताबाद। क्षेत्र के ग्रामसभा चंदाईत में रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गांव वालों ने मंदिर को साफ-सुथरा कर झालर मोतियों से सजाया। बताते चलें कि संत रविदास की जयंती बुधवार मनाई गयी। संत रविदास का जन्म हिंदू कैलेंडर के आधार पर माघ माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था इसलिए हर साल माघ पूर्णिमा को ही रविदास जयंती मनाते हैं संत रविदास धार्मिक प्रवृत्ति के दयालु एवं परोपकारी व्यक्ति थे उनका जीवन सदैव दूसरों की भलाई करने में और समाज का मार्गदर्शन करने में व्यतीत हुआ। भक्त कालीन संत एवं महान समाज सुधारक थे उनके उपदेशों एवं शिक्षाओ से आज भी समाज को मार्गदर्शन मिलता है। इस अवसर पर श्यामलाल, अरविंद, बेचू भारती, गौतम, प्यारेलाल, छोटू ,मालती, राधेश्याम, दरोगा बियार, लक्ष्मण, गणेश, शंकर आदि उपस्थित रहे।

