Young Writer, सकलडीहा। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर बरठी गांव के छोटू भारती को बसपा का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। सोमवार को सकलडीहा कस्बा में बसपा कैडर के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया है। वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष छोटू भारती ने पार्टी के मिशन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया है। साथ ही भरोसा दिया कि संगठन काे बूथ स्तर पर सशक्त बनाकर चंदौली बसपा को बड़ी जीत दिलाने का काम किया जाएगा। इस काम में चंदौली का एक–एक कार्यकर्ता बराबर का भागीदार बनेगा।
विदित हो बरठी गांव निवासी स्वर्गीय रामअवतार राम के पुत्र छोटू भारती लम्बे समय से बसपा कैडर से जुड़कर संगठन के विभिन्न पदों पर पार्टी हित में संघर्ष करते चले आ रहे है। बूथ अध्यक्ष से लेकर सेक्टर और विधान सभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभाया है। छात्र राजनीत में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इस बाबत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष छोटू भारती ने बताया कि पार्टी के नितियों को जन जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान किया जायेगा। इसके पूर्व बाबा साहब की मूर्ति पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यापर्ण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, शैलेश चौधरी, साजन, महेन्द्र, सोहन भारती, अजय, प्रदीप, अरूण रत्नाकर, मुन्ना चौहान, धनंजय, साजन, कैलाश राम, सोहन, राजबहादूर, अनिल, हवलदार अजय, केके सोनी,सहित अन्य मौजूद रहे।