0.2 C
New York
Monday, February 3, 2025

Buy now

सुशील सिंह ने ग्रामीणों के बीच गिनाई सरकार की उपलब्धियां

- Advertisement -

Young Writer, धानापुर। क्षेत्र के महरईया गांव स्थित बिंद बस्ती में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बस्ती के लोगों का हाल-चाल जाना। साथ ही उनकी सड़क, नाली समेत अन्य मूलभूत समस्याओं को सुना। भरोसा दिया कि विधानसभा चुनाव से पहले बस्ती की समस्याएं दूर कर सुविधाएं बढ़ाने का काम भाजपा सरकार करेगी।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी की अगुवाई में प्रदेश के कोने-कोने में विकास की रौशनी पहुंच रही है। आस्था का केंद्र रहे काशी विश्वनाथ मंदिर को भाजपा सरकार ने भव्यता प्रदान करने का काम किया। आज वाराणसी पर्यटन का केंद्र बिंदू बन गया है। यह सबकुछ भाजपा सरकार के निरंतर प्रयास का परिणाम है। ऐसे ही गांव के विकास के प्रति भी सरकार कटिबद्ध व समर्पित है। सड़क, पुल, बिजली, पानी आदि संसाधनों को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि सरकार ने गांव के गरीबों को आवास व शौचालय जैसी योजनाएं देने का काम किया। वहीं गरीबों, वृद्धजनों, निराश्रितों व दिव्यांगों को पेंशन आदि देने का काम कर रही है। कहा कि अब राशन के साथ ही सरकार नमक, दाल व तेल भी निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वर्तमान मौर्या उपस्थित रहे।

आनंदेश्वर मंदिर में किया हवन-पूजन
धानापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किए जाने से चंदौली के भाजपाई गदगद नजर आए। इस क्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह एवं ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने धानापुर के महराई स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना किया। साथ ही मंदिर प्रांगण में उपस्थित स्थानीय लोगों प्रसाद का वितरण कराया। सैयदराजा विधायक ने विश्वनाथ कॉरिडोर को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। साथ ही श्रमदान कर मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights