कार्यकर्ताओं ने चंदौली में किया विरोध कर जताया आक्रोश
Young Writer, चंदौली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए हमले के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चंदौली में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा को लोकतंत्र की हत्यारा करार देते हुए अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वालों को कड़ा दंड दिए जाने की मांग की।
जिला प्रवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ पूरे देश में तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली के बाद जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की भारी बहुमत से जीत हुई है, जिससे बीजेपी डर गई है और वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मरवाना चाहती है। इसीलिए बीजेपी ने अपने सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों को अरविंद केजरीवाल के आवास पर जान मारने के लिए भेजा, जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ल के सीएम आवास के बाहर वैरिकेटिंग तोड़ दी। सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और मुख्यमंत्री व उनके परिवार पर हमला करने की कोशिश की, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। जिला महासचिव पंकज सिंह ने कहा भाजपा घबराई हुई है और वह दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला करवा रही हैं। मांग किया कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ पेश आया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं से देश का लोकतंत्र दोबारा लहुलूहान ना हो। इस दौरान कला प्रसाद सोनकर, डा.दयाराम, दीपक सिन्हा, प्रवीण चौबे, ओम प्रकाश भारती, मोहम्मद सुलेमान, मनोज गिरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।