Young Writer, चंदौली। स्थानीय सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय इन दिनों स्वस्थ चल रहे हैं जिनके स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगलवार को जनपद में जगह-जगह विविध कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की गयी। इसी क्र में मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार सोनकर की अगुवाई में हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपाईयों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया। साथ ही यज्ञ में आहुति देकर केंद्रीय मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान दिलीप कुमार सोनकर ने कहा कि डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने सभी समाज व जातियों के लोगों को राजनीति में उचित भागीदारी दिलाने में व्यक्तिगत प्रयास व पहल किया। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनसे जुड़ा है, क्योंकि उनका स्नेह, साथ व सहयोग हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति बना रहा है और उम्मीद है आगे भी वह सेहतमंद हो नौजवान भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीतिक मार्गदर्शन देने का काम करेंगे। कहा कि डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने चंदौली के विकास को गति देने का काम किया है। उन्होंने जनकल्याण की दिशा में कई ऐसे कार्य किए‚ जिसे चंदौली की जनता सदैव याद रखेगी। आज हम सभी के राजनीतिक मार्गदर्शक अस्वस्थ चल रहे हैं जिनकी सलामती की दुआएं चंदौली के लाखों द्वारा की जा रही है। इस दौरान डा.शशिकांत मिश्रा, पंकज मिश्रा, विजय मौर्या, मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, पंकज ओझा, बब्बल सोनकर उपस्थित थे।
