डीडीयू नगर। चकिया तिराहा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान की तृतीय पुण्यतिथि पासवान समाज द्वारा धूमधाम से इनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। वहीं गोष्टी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। गोष्टी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान का जन्म बिहार के खगड़िया जिले के साबरमती गांव में गरीब परिवार में हुआ था। यह अनुसूचित जाति में पैदा हुए थे। इन्होंने भारतीय राजनीतिक के प्रमुख नेताओं में से एक थे। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केंद्र मंत्री रहे। 16वीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि कर करते थे। 9 बार लोकसभा सांसद तथा दो बार राज्यसभा सांसद रहे। रामविलास पासवान 32 वर्षों में 11 चुनाव लड़ चुके थे। और उनमें से नौ जीत दर्ज की। यह ऐसे राजनेता थे। जो 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड भी किया है। उन्होंने खनिज मंत्री, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री,भारत के रेल मंत्री, उपभोक्ता मामलात मंत्री, भारत सरकार केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री रहे। ऐसे महान पुरुष का पासवान समाज सत सत नमन करता है। वक्ताओं ने कहा कि इन्होंने दबे कुचले व दलित समाज के लोगों के आवाज के रूप में उनकी लड़ाई लड़ने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण पासवान, पूर्व प्रधान अरविंद पासवान,उमेश पासवान, दिलीप पासवान, ओम प्रकाश पासवान, संतोष पासवान, संजय पासवान, हंसराज, राधेश्याम पासवान, राजकुमार पप्पू सही तमाम लोग उपस्थित रहे।