6.4 C
New York
Tuesday, February 4, 2025

Buy now

बुआ, बबुआ, बाबा को हटाएं, यूपी में परिवर्तन लाएंः बाबू सिंह कुशवाहा

- Advertisement -

जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागेदारी के नारें को किया बुलंद

Young Writer, इलिया। यूपी विधानसभा-2022 के छवें चरण का मतदान समपन्न होने के साथ ही प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराने के लिए राजनैतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को किसान इण्टर कालेज के मैदान पर जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रैली हुई।

किसान इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित जनसभा में उपस्थित भीड़।

इस दौरान मुख्य अतिथि बाबू सिंह कुशवाहा ने पार्टी प्रत्याशी सुबाष सोनकर के चुनाव को सशक्त बनाने और अपने मत के अधिकार से जीत के मुहाने तक ले जाने की बात कही। कहा कि बुआ, बबुआ, बाबा को वोट की चोट देनी होगी, तभी ओबीसी, दलित व मुस्लिम के साथ हुए धोखाधड़ी को बंद किया जा सकता है। बीजेपी के लोग हिन्दू और मुस्लिम के बीच डर दिखाकर वोट ले लेते है और अधिकार देने की जब बारी आती है तो धोखा देने का काम करती है। ओबीसी, दलित और मुस्लिम समुदाय को मिलने वाले आरक्षण को इन्होंने खत्म करने का कार्य किया। नीट की परीक्षा में तीन साल तक आरक्षण खत्म कर 33 हजार छात्रों को डाक्टर बनने से रोका गया। जब यही छात्र विदेश में जाकर डाक्टर बनना चाहते हैं। विदेश गये छात्रों को बदनाम करने की कोशिश किया जाता है। देश में दो तरह की शिक्षा नीति चल रही है। परिषदीय स्कूल और कान्वेंट स्कूल बनाकर अंग्रेजी में शिक्षा दी जा रही है। ऐसे में हिन्दी स्कूल का बच्चा प्रतियोगी परीक्षाओं में इंग्लिश स्कूल के बच्चे के साथ कैसे मुकाबला कर पाएंगे। उन्होंने किसानों को निःशुल्क खाद, बीज के साथ ही सिंचाई मुफ्त दिया जाएगा। सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं को डबल रोजगार देने का कार्य किया है। वह रोजगार है दिन में खेत में काम करना और रात में खेत की रखवाली करने का कार्य कर रहे है। महिला सुरक्षा की बात करने वाले के शासन में बहन, बेटियों के साथ दुराचार की घटना बढ़ गयी है। गठबंधन की सरकार बनने पर सारी समस्याओं के निस्तारण का कार्य किया जायेगा। भागीदारी संकल्प मोर्चा ने जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागेदारी को पुरा किया जायेगा। जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान, भारतीय समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामधनी बिन्द, मौलाना नोमान नदवी, पंकज विश्वकर्मा, रामकृष्ण प्रजापति, नसीम खान, कलामुद्दीन कादरी, अकरम ने भी अपने विचारों को रखा। संचालन वशिष्ठ मौर्य ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights