-2.5 C
New York
Wednesday, February 5, 2025

Buy now

भाजपा का बड़ा संदेश भाईचारे का ‘चारा’ ना बने मुस्लिम मतदाता

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। मुस्लिम मतदाता जिसे भाईचारे के संधि शब्द ‘चारे’ के रूप में इस्तेमाल करने के आरोप लगभग सभी राजनीतिक दलों पर लगे। मुस्लिम मतदाता भी लगातार हो रही अपनी उपेक्षा, उन्थान के झूठे दिखावे व दिलासे से अब उबते दिख रहे हैं। लिहाजा अब वे डर कर नहीं, बल्कि अपनी भागीदारी राजनीति में सुनिश्चित कराने के लिए वोट करने के मूड व मिजाज में नजर आ रहे हैं। अबकी बार चुनाव के ठीक पहले मुस्लिम मतदाताओं के इस बदलाव में भारतीय जनता पार्टी सहायक व सहभागी बनती दिख रही है। अमूमन यह आरोप लगते हैं कि भाजपा को मुस्लिम मतदाताओं के मत नहीं चाहिए। वह मात्र उन्हें निशाने पर रखकर अपनी राजनीतिक को कायम किए हुए है, लेकिन बीते बुधवार को मुगलसराय में आयोजित भाजपा के स्वागत एवं सम्मान समारोह में ऐसा कुछ घटा, जो इस आरोप को झुठलाने के लिए पर्याप्त हो सकता है। जी हां! बुलंदशहर के भाजपा सांसद भोला सिंह ने अपने दौरे का कीमती समय स्थानीय मुस्लिम महिला कार्यकर्ताओं व नेताओं को दिया। इस दौरान प्रदेश की योगी व देश की मोदी सरकार के कार्यों व योजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही नकाब व भगवा गमछा धारण की मुस्लिम महिलाएं ने मोदी व योगी के समर्थन में नारे भी बुलंद किए।

इस दौरान बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह का कहना था कि देश की जनता, देश बचाने वालों के साथ है। देश को सरदार वल्लभ भाई पटेल के एकता के संदेश को अमल में लाकर ही मजबूती के सूत्र में बांधे रखा जा सकता है। वह अपने संक्षिप्त अभिभाषण में भाईचारे व एकता की बात कह गए। उनका यह संदेश बड़ा था। साथ ही भाजपा के मुस्लिम नेताओं संग वक्त साझा कर उन्होंने यह भी बताने का काम किया कि भाजपा को मुस्लिम व मुस्लिम मतदाताओं से कोई परहेज नहीं है। वह भी भाजपा से जुड़कर संगठन, देश, सरकार व खुद को सशक्त बनाने की पहल कर सकते हैं। भाजपा ऐसी सोच रखने वाले एक-एक मुस्लिम नेताओं, कार्यकर्ताओं व मुस्लिम मतदाताओं का खुले मन से स्वागत करती है। देश के संविधान व सरकार में आस्था रखने वाला हरएक नागरिक भारतीय जनता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि वह अपने कार्य एवं व्यवहार से देश को मजबूती प्रदान करने के साथ ही विकास को आगे बढ़ाने में सहयोग देने वाला है।

भाजपा ने हमेशा विकास व जनकल्याण की राजनीति की है, जिसे विरोधी दलों द्वारा गलत तरीके से प्र्रस्तुत कर जनता में भ्रम पैदा किया और उन्हें आज तक धोखे में रखा। मुस्लिम मतदाताओं के साथ भी ऐसा ही किया गया। उन्हें भाजपा का डर दिखाकर उनके वोट में सेंधमारी की गई और सत्ता हासिल कर भ्रष्टाचार किया और देश व प्रदेश का बेड़ा गर्क किया। गैरभाजपा दलों ने हमेशा मुस्लिम को डराकर वोट हथियाने का काम किया है। लेकिन मुस्लिमों के कल्याण की दिशा में किसी भी राजनीतिक दल में कोई पहल नहीं की। यही वजह है कि आज शिक्षा व नौकरी के मामले में मुस्लिम समाज तेजी से पीछे होता जा रहा है जिस मुस्लिम समाज की देश की आजादी में अहम भागीदारी रही। आज वह अपने डर के कारण समाज की मुख्य धारा से कटता जा रहा है। आज भी मुस्लिम बाहुल्य आबादी को जान-बूझकर विकास से दूर रखा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके अंदर कायम डर को बरकरार रखा जाय। आह्वान किया कि मुस्लिम मतदाता अबकी बार अपने डर के दायरे से बाहर निकलें। निर्भिक, निडर व निष्पक्ष होकर बिना किसी डर के लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बने और प्रदेश में एक सशक्त सरकार की स्थापना में अपना अहम योगदान दें, ताकि आगे आने वाली सरकार मुस्लिम समाज के शिक्षा-दीक्षा व कल्याण की योजनाओं को जमीनी रूप देकर उन्हें उचित राजनीतिक व आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करे, जिसके लिए मुस्लिम समाज लम्बे असरे से जद्दोजहद करता आया। भरोसा दिया कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबके विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। इससे मुस्लिम समाज व मतदाता बिल्कुल पृथक नहीं है।

इनसेट—-
विधानसभा चुनाव से पहले दे गए बड़ा संदेश

चंदौली। सूबे के बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह उर्फ भोला सोनकर जनपद के मुगलसराय यानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में अपने स्वागत समारोह में एक बड़ा संदेश दे गए। उन्होंने अपने परंपरागत वोटों को बांधे रखने के साथ-साथ मुस्लिम मतदाताओं को साथ आने का न्यौता दिया। विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बड़ा संदेश था क्योंकि अनुमानित आंकड़े के मुताबिक मुगलसराय विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 70 हजार के पार है, जो किसी भी पार्टी के किसी भी प्रत्याशी के जीत-हार को तय करने के लिए अकेले सक्षम है। यही वजह है कि बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह ने अपने छोटे कार्यक्रम में मुस्लिम मतदाताओं को साधा और उन्हें विश्वास में लेने की पहल की। सर्वविदित है कि मुगलसराय विधानसभा ऐसी विधानसभा है जहां भाजपा में मुस्लिम नेताओं व कार्यकर्ताओं की संख्या भी ठीकठाक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह।

मुस्लिम समाज भाजपा के लिए महत्वपूर्णः अभिमन्यु
चंदौली। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। भाजपा सरकार कोई योजना किसी जाति या वर्ग विशेष के लिए नहीं चलाती। मुस्लिम समाज भी सामान्य जन की तरह भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं। मुस्लिम समाज में भी पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी लोग हैं जो अब इन चीजों से उबर रहे हैं। आगे आने वाले चुनावों में मुस्लिम समाज का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है, जिसमें इजाफे की पूरी उम्मीद है। कहा कि राजनीतिक दलों भ्रम, छलावा व बहकावे में न आकर जमीनी हकीकत से रूबरू हों और अपने वोट का इस्तेमाल खुद की भलाई व देश के विकास के लिए करें।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights