1.6 C
New York
Thursday, February 6, 2025

Buy now

भाजपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। भारतीय जनता पार्टी की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई। इस दौरान पार्टी का 42वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला प्रभारी मीना चौबे व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने जिला कार्यालय पर झंडारोहण करने के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात 10 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि आज के दिन भाजपा परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज के दिन भाजपा की स्थापना हुई। हम लोग 42वां स्थापना मना रहे हैं इतने वर्षों के बाद कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बल पर पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शाे पर चलकर पार्टी आज आगे बढ़ रही है। पार्टी का जो मूल उद्देश्य है उसे हर कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार करना चाहिए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, अनिल तिवारी, जैनेंद्र कुमार, हरिवंश उपाध्याय, शिवराज सिंह, राकेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, आशीष रघुवंशी, सागर कनौजिया उपस्थित रहे।

मोहरगंज में प्रमुख अरुण जायसवाल के नेतृत्व में जुलूस निकालते भाजपाई।

भाजपा के स्थापना दिवस पर ब्लाक प्रमुख ने निकाला जुलूस
चहनियां।
क्षेत्र के मोहरगंज स्थित संजय सेठ के मकान पर भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल के नेतृत्व में भाजपाजनों ने मोहरगंज बाजार का भ्रमण कर भाजपा की नीतियों को बताया। बाजार में पार्टी का झंडा फहराया गया। वहीं प्रधानमंत्री के वर्चुअल में हिस्सा लिया।
इस दौरान प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य विकास कराना है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, अमन सिंह, रामदयाल साहनी, शिवलाल जायसवाल, डा. राजेश कुशवाहा, पप्पू सिंह, जयशंकर जायसवाल, राजू सिंह, प्रमोद सिंह, शमशेर कुशवाहा, मुस्ताक अहमद, जय प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, सूर्यकांत वर्मा, रिंकू मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights