Young Writer, मुगलसराय। कांग्रेस ने छब्बू पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसे लेकर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष कायम है। इसके बाद उन्होंने अपना विरोध दर्ज करते हुए विधानसभा मुग़लसराय कार्यालय पर राष्ट्रिय सचिव बाजीराव खाडे, जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।
दरअसल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चंदौली जनपद के मुगलसराय विधानसभा में कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हुए बसपा से कांग्रेस में आए छब्बू पटेल को टिकट देने से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। जिसके बाद मुगलसराय विधानसभा में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अपना रोष जताया तथा जिला और शहर अध्यक्षों से संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने बात कर इस्तीफा देने की पेशकश की। इसी क्रम में मुगलसराय शहर में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के आवास पर कार्यालय के सामने कांग्रेसजनों ने पुतला फूंका। नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर ही बैठकर धरना प्रदर्शन किया। मांग किया कि बार-बार चंदौली जनपद और मुगलसराय विधानसभा में बाहर के आए प्रत्याशियों को उतारा जाता है।जो चुनाव लड़ने के बाद वह कभी भी संगठन या पार्टी का सहयोग नहीं करते है। इसलिए पार्टी अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें, और जो लोग संगठन से जुड़े हैं। उनमें से किसी भी व्यक्ति का चयन कर मुग़लसराय का प्रत्याशी घोषित करें। विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उसके लिए तैयार है। ऐसा ना होने पर हम सब कांग्रेस जन सामूहिक रूप से अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दें। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला व शहर अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की होगी। धरना प्रदर्शन में संजय मिश्रा शहर उपाध्यक्ष, उदय चौहान शहर सचिव, नवीन पांडेय जिला सचिव, नारायणमूर्ति ओझा जिला उपाध्यक्ष प्रशासन, दयाराम पटेल, अंजू पांडेय, अंतिस पटेल, हनुमान चौहान, शंकर चौहान, सदानंद तिवारी, महेश तिवारी, अजय तिवारी, कन्हैया केसरी उपस्थित रहे।