1.8 C
New York
Thursday, February 6, 2025

Buy now

शाहिद शिब्बू को बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। आगामी विधानसभा चुनाव-2022 नजदीक आते ही सभी पार्टियां अपना-अपना संगठन को सशक्त बनाने के लिए संगठन के विस्तार में जुट गयी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के मो.शाहिद शिब्बू को पार्टी ने प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के संतुष्टि पर मुलायम सिंह यादव युथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के मलोखर गांव में रहने वाले व युवा नेता मो. शाहिद शिब्बू को मुलायम सिंह यादव युथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव नामित किया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी। वहीं क्षेत्र में व गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने शाहिद शिब्बू को नई जिम्मेदारियों के निर्वहन करने के निर्देश दिए। कहा कि पार्टी की मंशा व नीतियों के अनुरूप जनता तक समाजवादी विचारधारा को ले जाने का काम करें। समाजवादी आन्दोलन की विरासत एवं सामाजिक न्याय की परिकल्पना को मज़बूत करने वाली भावना से परिपूर्ण होकर वंचितों की आवाज़ बनकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। साथ ही समाजवादी परचम को पूरे प्रदेश में फहराने में सहयोग दें। वहीं संगठन के लोगों को मजबूत कर आने वाले 2022 विधानसभा के चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे। मोहम्मद शाहिद शिब्बू ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को एक मंच पर लाकर उन्हें राजनीतिक भागीदारी दिलाने का काम होगा। साथ ही अल्पसंख्यकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा‚ ताकि वे पढ़–लिखकर अपना मुस्तकबिल संवार सके। इसके लिए जल्द ही जनसंपर्क व अभियान चलाया जाएगा। कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों को उचित राजनीतिक भागीदारी देने का काम किया है। अल्पसंख्यकों को सामाजिक संरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा सरकार में दलितों‚ अतिपिछड़ों के साथ अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया है। उन्हें समाज की मुख्य धारा से पृथ करने के षड्यंत्र हुए और हो रहे हैं। वर्तमान परिवेश को रोकने के लिए आज हम सभी को मिलकर सत्ता परिवर्तन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights