Young Writer, चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ द्वारा दिव्यांग सम्मेलन का आयोजन मैक्सवेल मेडिकल इंस्टिट्यूट में कराया गया। इसकी शुरुआत भारत रत्न स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी एवं भारत रत्न मदन मोहन मालवीय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हुआ।
मुख्य अतिथि मदन मोहन वर्मा जी दिव्यांगों को उनके ताकत का एहसास करवाते हुए कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं अवसर है। अवसर है खुद को प्रमाणित करने का अवसर है खुद को साबित करने का। सूरदास नयनों के अंधे पर उनके ज्ञान के दिव्यता की रौशनी हजारों साल बाद भी अलौकिक हो रही है।
![](https://youngwriter.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211226-WA0000-edited.jpg)
सारिका दुबे ने कहा कि दिव्यांगों के सम्मान एवं उन्नति के लिए भाजपा सरकार सतत प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने विकलांग जो असक्षम को संकेत करता था उसकी जगह आप सबको दिव्यांग यानी दिव्य अंग वाला व्यक्ति का दर्जा दिया। सरकार द्वारा दिव्यांगों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही जैसे दिव्यांग पेंशन,आवास, कुष्ट पेंशन, कृत्रिम अंग, शादी अनुदान, स्वरोजगार, मोटराइज ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, सुगम भारत अभियान, यूडीआईडी आदि।
कार्यक्रम संयोजक कृष्णानंद पांडेय ने भाजपा सरकार के कार्य व उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि जीत तब ज्यादा सुनिश्चित हो जाती है जब आप खुद से कहने लगते है कि मैं जीत के रहूंगा अर्थात संकल्प से बड़ा आपका कोई अंग नहीं कोई सहारा नही।मन के हारे हार है ,मन के जीते जीत। अंत मे कार्यक्रम संयोजक कृष्णानंद पांडेय की ओर से दिव्यांगों एवं असहायों को कंबल वितरण किया गया, जिससे दिव्यांगों में काफी हर्ष था। कार्यक्रम में सुनील केशरी, संतोष पाण्डेय, सालू, कृतिका, रिंकी, रागिनी, प्रियंका, राजकुमार कश्यप, वेदांत उपस्थित रहे।
![](https://youngwriter.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211226-WA0003-1024x682.jpg)
![](https://youngwriter.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211226-WA0003-1024x682.jpg)