41.4 C
Chandauli
Tuesday, May 13, 2025

Buy now

समरसता खिचड़ी सहभोज में शामिल होंगे नीरज सिंह

- Advertisement -


कार्यक्रम की सफलता के लिए हिन्दू युवा संगठन ने किया जनसंपर्क
चंदौली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र व हिन्दू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह का शनिवार को जिला मुख्यालय पर समरसता खिचड़ी भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जनपद में प्रथम आगमन पर जगह-जगह उनका स्वागम एवं सम्मान किया जाएगा। सर्वप्रथम पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहां से जिला मुख्यालय पर मकर संक्रांति पर आयोजित समरसता खिचड़ी भोज में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। उनके आगमन व समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर रूपरेखा बनायी गई। साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।


संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह व प्रदेश महासचिव राजेश सिंह रिंकू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनसम्पर्क किया और समरसता खिचड़ी भोज के लिए आमंत्रण देने के साथ ही सहयोग व स्नेह स्वरूप चावल भी जुटाए। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारी के संबंध में बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह जाडेजा के अलावा अन्य दिग्गज नेता प्रतिभाग करेंगे। कार्यकम में जनपद के सीमावर्ती वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार से लोग शामिल होंगे। साथ ही एक साथ खिचड़ी भोज करेंगे। कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा जरूरतमंदों में कंबल भी वितरित किया जाएगा। कहा कि संगठन मुख्य उद्देश्य धर्मरक्षा, गौरक्षा, धर्मसाधना, वर्णभेद एवं जातिभेद को समरसता के सूत्र में समन्वित व राष्ट्र का विकास करना है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, हेमराज सिंह, डा. विवेक सिंह, सुनील सिंह, अखिलेश सिंह, मनोज सिंह, आशीष सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।  

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights