नौबतपुर में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में सुशील सिंह ने की बैठक
Young Writer, सैयदराजा। क्षेत्र के नौबतपुर में रविवार को भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी सुदामा पटेल के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बैठक की। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर दोहराने का संकल्प लिया। कहा कि अबकी बार फिर भाजपा जीत के साथ अपने झंडे को बुलंद करेगी।
इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने जनता को संबोधित कर देश व प्रदेश योजनाओं को अवगत कराया। कहा कि जनता का भारतीय जनता पार्टी के साथ एक अटूट संबंध स्थापित हो गया है, जो अब टूटने वाला नहीं है। भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी की जीत मात्र एक औपचारिकता है जो तय तिथि पर आधिकारिक रूप से घोषित होना शेष मात्र है। भाजपा सरकार ने अपने कामकाज से लोगों का विश्वास जीता है। जनता व सरकार के बीच एक मजबूत सम्बन्ध स्थापित हुआ है जिसे भाजपा अपने कामकाज, उपलब्धियों व जनकल्याण की बदौलत मजबूत करती जा रही है। उन्होंने क्षेत्रीय भाजपाईयों के साथ पार्टी उम्मीदवार सुदामा पटेल को जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख इत्यादि सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।