6.6 C
New York
Tuesday, February 4, 2025

Buy now

पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

- Advertisement -

बोले, गैस महंगी होने से बिगड़ रहा आम आदमी के घरों का बजट

Young Writer, चंदौली। पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि व बेतहाशा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस शनिवार को एक बार फिर लामबंद नजर आयी। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अगुवाई कांग्रेसियों ने पंडित कमलापति त्रिपाठी उद्यान में प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता की जेब पर डांका डालने का काम किया है। सरकार जनता के ऊपर महंगाई का बोझ डाल रही है, जिससे घर-परिवार को चलाना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर आठ साल में 26 लाख करोड़ का मुनाफ कमाया है। घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य वर्ष 2014 में कांग्रेस की सरकार में 400 रुपये था, जबकि आठ साल में गैस सिलेंडर का दाम सरकार ने बढ़ाकर एक हजार से अधिक कर दिया है। भाजपा सरकार का यह कृत्य देश की जनता को लुटने वाला है। जनता को महंगाई से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। सतीश बिन्द ने कहा कि भाजपा ने जनता को हमेशा छलने का काम किया है। जनहित के वादे के साथ भाजपा सत्ता में आती है, लेकिन सरकार में आने के बाद पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर नियम-कानून गढ़ने का काम करती है। सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है। लोगों को हरदिन मूलभूत सुविधाओं के लिए आज संघर्ष करना पड़ रहा है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, मधु राय, रजनीकांत पांडेय, तौफिक खान, गंगसा प्रसाद, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह, श्रीकांत विश्वकर्मा, प्रेमचंद्र गुप्ता, विनोद, संजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights