पंचफेड़वा में दूसरे दिन भी चला भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग
Young Writer, नियामताबाद। एसआरबीएस स्कूल पचपेड़वा में भाजपा द्वारा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को दूसरे दिन भी चला। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में दिलीप पटेल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र ने व्याख्यान दिया। कहा कि आज के समय भारत अपने पूरे संसाधनों का प्रयोग करके अपने पैरों पर बहुत तेजी से खड़ा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है हमें आयात को कम करना है निर्यात को बढ़ाना है देश में लघु सूक्ष्म उद्योग का रोजगार देने में बहुत बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा कि 30 परसेंट रोजगार इस सेक्टर से जा रहा है निर्यात में 45 प्रतिशत योगदान लघु एवं सूक्ष्म उद्योग का है। क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया ने मुख्य विचारधारा पर प्रकाश डाला। कहा कि राष्ट्रवाद सांस्कृतिक, लोकतंत्र, गांधीवादी सिद्धांतों पर पूर्ण विश्वास, सकारात्मक सर्वधर्म सम्भाव, मानवीय मूल्यों पर आधारित राजनीति भाजपा के मूल बिंदु है। कहा कि अंबेडकर के पांच तीर्थ जिसे भाजपा ने ही विकसित किया है। 2014 में भारत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी उसके तीन साल में भाजपा ने यह कार्य किया उसमें मध्य प्रदेश में जहां अंबेडकर का जन्म हुआ। नागपुर में पढ़ाई की लंदन में आगे वैरिस्टर की पढ़ाई की और मुंबई जाने में संघर्ष किया। दिल्ली जहां उनका निवास रहा। इस अवसर पर जिला महामंत्री काशीनाथ सिंह, वर्ग प्रशिक्षण प्रमुख भानु तिवारी ,सुरेश मौर्य, ज्ञानेंद्र राम, जिला उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, हरिवंश, संतोष खरवार नगर पालिका अध्यक्ष दीनदयाल नगर, प्रियंका तिवारी, सुषमा जयसवाल, दिव्या जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने किया और संचालन सुजीत जायसवाल ने किया।