15.3 C
Chandauli
Wednesday, January 28, 2026

Buy now

सीएम के आगमन के मद्देनजर सज रहा महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज‚ युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां

- Advertisement -

एएसपी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Young Writer, चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छह नवंबर को जनपद दौरे पर होंगे। इस दौरान वह हवाई मार्ग से सीधे चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करने के साथ ही चंदौली को योजनाओं व परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में तैयारी की जा रही है। सीएम के सभा के लिए मंच व भीड़ के लिए पंडाल बनाने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। शुक्रवार को सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी विनय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाएं देखी। 

 मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को मूर्त रूप प्रदान करने में कर्मचारी।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को मूर्त रूप प्रदान करने में कर्मचारी।

विदित हो कि छह नवंबर को जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ करीब तीन घंटे रहेंगे। इस दौरान सभा को संबोधित करने के साथ ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में लगने वाले प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसे लेकर जिला व पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में हेलीपैड, मंच और पंडाल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री लगभग दो बजे कार्यक्रम स्थल पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। यहां से कार से मंच तक जाएंगे। सीएम जिले की कई प्रमुख योजनाओं व परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं बच्चों का अन्नप्राशन भी कराएंगे। इसके बाद सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अफसरों संग बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री पौने पांच बजे हेलीकाप्टर से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। कार्यक्रम में सुरक्षा एवं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिले के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर और सोनभद्र के करीब ढाई हजार पुलिस व पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights