Young Writer, चंदौली। रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंदौली नगर के स्वयं सेवको द्वारा अम्बेडकर नगर बस्ती में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति और परंपरा में ‘नारी तू नारायणी’ की भावना के साथ बस्ती की कुआरी कन्याओं की पूजा की गयी। इसके साथ ही उन्हें भोजन व उपहार भेंट किया गया। साथ ही जन कल्याण, समृद्धि की कामना की गयी। इस कार्य में स्वयंसेवक संघ के सदस्य पूरी शिद्दत के साथ जुटे रहे।
विदित हो कि रामनवमी पर पूरे जनपद में विविध धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर कुआरी कन्याओं की पूजा की गयी। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने अपने घरों में कन्याओं को पूजा। साथ ही शक्ति स्वरूपा के विभिन्न रूपों की आराधना की। इसी क्रम में रविवार को चंदौली नगर के अम्बेडकर नगर दलित बस्ती में आरएसएस की ओर से आयोजित कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बस्ती की कुआरी कन्याओं की पूजा की और उन्हें भोजन कराया। साथ ही उपहार आदि भी भेंट किए। इसके साथ ही रामनवमी उत्सव के बारे में वहां मौजूद लोगों को विस्तार से जानकारी दी। आह्वान किया कि सनातन धर्म के आचरण, संस्कार व व्यवहार को अपने जीवन में उतारें। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर चन्दौली और आस पास के स्वयं सेवको ने अपना पूर्ण योगदान दिया। इस दौरान जिला बौद्धिक प्रमुख अजय, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सतीश, नगर संघचालक दयानंद, सुशील, अनिल सेठ, नारायण दास जायसवाल, रविशंकर मुन्ना, महेश, राकेश, भरत, धनजी, अनिल सेठ, राहुल अग्रहरि, आशीष आदि उपस्थित रहे।