5.8 C
New York
Tuesday, February 4, 2025

Buy now

प्रियंका गाँधी के एम्बुलेंस के लिए मांगलिक कार्यक्रम छोड़ शमशाद ने दिया ब्लड

- Advertisement -

ओ नेगेटिव ब्लड ना होने पर महकमा था परेशान

Young Writer, चंदौली। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के सकलडीहा में वीआईपी मूवमेंट के मद्देनगर उनके ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप की उपलब्धता को लेकर स्वास्थ्य महकमा गुरुवार को हलकान दिया। स्वास्थ्य मुद्दों पर सतर्कता के मद्देनजर इस मामले में सीएमओ व चंदौली जिला अस्पताल की सीएमओ ने ब्लड बैंक से ओ नेगेटिव ब्लड की उपलब्धता की रिपोर्ट तलब की तो इस विशिष्ट ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तफ्तीश स्वास्थ्य महकमे से शुरू की।
इसके बाद ब्लड बैंक के अधिकारियों ने रजिस्टर में दर्ज शमशाद अंसारी के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क साधा, जिनका ब्लड ग्रूप ओ नेगेटिव है। ब्लड बैंक प्रभारी संजय चौरसिया ने बताया कि प्रियंका गांधी का को नेगेटिव ब्लड ग्रुप है इसलिए उनके स्कार्ट में लगी एंबुलेंस में ओ निगेटिव उपलब्ध होना आवश्यक है। मुख्यालय स्थित ब्लड बैंक में ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप इन दिनों उपलब्ध नहीं है। प्रियंका गांधी का ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप है इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया आनन-फानन स्वास्थ्य महकमे ने किसी प्रकार शमशाद अंसारी के मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें रक्तदान करने की अपील की। घर में चल रहे मांगलिक कार्यक्रम को छोड़ इसके बाद प्रियंका गांधी के लिए शमशाद अंसारी में ब्लड देने के लिए ब्लड बैंक पहुंचे, जहां पर उन्होंने 13वीं बार ब्लड डोनेट किया, ताकि आपात स्थिति में प्रियंका गांधी के लिए ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप काम आ सके। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने शमशाद अंसारी के इस प्रयास की सराहना की और सीएमएस डा. उर्मिला सिंह ने फोन करके आभार जताया। वहीं अन्य लोगों को भी जानकारी हुई तो उन्होंने शमशाद अंसारी के सहयोग को सराहा। इस दरम्यान जनसहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत सोनी की उपस्थिति रही।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights