7.3 C
New York
Tuesday, February 4, 2025

Buy now

दीपावली पर्व पर 31 अक्टूबर के साथ ही एक नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

- Advertisement -


चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने दीपावली पर्व के मद्देनजर पूर्व में घोषित छुट्टियों के साथ ही नई छुट्टी घोषित की है। उन्होेंने बताया कि दीपावली पर्व पर 31 को राजपत्रित अवकाश रहेगा। इसके साथ ही एक नवंबर को भी दीपावली की छुट्टी घोषित की गई है। इसे लेकर उन्होंने अपर मुख्य सचिव यूपी प्रशासन की मंशा व निगोशएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1981 के अधीन घोषित राजपत्रित्र अवकाशों के अन्तर्गत प्रस्तर-2 के क्रमांक 20 का हवाला दिया है।
विदित हो कि प्रदेश में दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर के साथ-साथ एक नवंबर को भी मनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त एक नवंबर को निगोशएबुल इन्स्टुमेन्ट एक्ट 1981 के अधीन इस शर्त के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है कि आगामी नौ नवंबर को शनिवार के लिए राजकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भाँति खुले रहेगें। शासन के उक्त आदेश के क्रम में जनपद चंदौली में दीपावली पर्व पर 31 अक्टूबर के साथ ही एक नवंबर को दीपावली का अवकाश रहेगा। विदित हो कि एक नवंबर को अवकाश को लेकर सरकारी कर्मचारियों में काफी दिनों से चर्चा बनी हुई थी। एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से अपने परिवार से दूर नौकरी करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। इससे वे दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार पर परिवार के साथ खुशियां बांटने के साथ ही अधिक समय बीता सकेंगे। शासन के इस आदेश की प्रशंसा करते हुए सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों ने सराहा है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights